Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नक्शा व सर्वे के नाम पर पालिका में होने वाला भ्रष्टाचार होगा खत्म-रामवीर

नक्शा व सर्वे के नाम पर पालिका में होने वाला भ्रष्टाचार होगा खत्म-रामवीर

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। बसपा से पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के साथ जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय तथा जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने आज जनसम्पर्क अभियान के तहत कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित जागेश्वर, त्रिपुरारी नगर, विजय नगर, लक्ष्मी नगर आदि क्षेत्रों में सर्वसमाज के लोगों के दरवाजे पर जाकर वोट देने की अपील की।
बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय ने बसंत बाग, गिर्राज कॉलोनी, डाक खाने वाली गली, पंजाबी मार्केट एवं रामलीला ग्राउंड में दरवाजे-दरवाजे जाकर अपनी धर्म पत्नी ऋतु उपाध्याय के लिए वोट मांगे। साथ ही साथ खोंडा हजारी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया गया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा की हाथरस शहर बुद्धिजीवियों का और गुरुओं का शहर है। यहाँ के सर्व समाज के लोग इस बात से भली भांति परिचित है कि कौन उनके साथ उनकी परेशनियो में अपना बनकर शामिल हो सकता है। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय के मंत्री रहते समय शहर का बच्चा-बच्चा उर्जा मंत्री था। अगर रात को 12 बजे भी अगर कहीं लाईट चली जाती थी तो बिजली विभाग के लोग उसे तुरंत सही करने का काम करते थे। उसी प्रकार ऋतु उपाध्याय के अध्यक्ष बनने के बाद शहर के सर्वसमाज के लोग अध्यक्ष होंगे। मुकुल उपाध्याय ने कहा कि जो लोग मंच के माध्यम से मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय को अपशब्द बोल रहे हैं वो आज जो कुछ भी हैं मेरे बड़े भाई रामवीर उपाध्याय की ही बदौलत हैं। आम जनमानस में रामवीर उपाध्याय के बारे में अपशब्द बोलने वाले लोगों के प्रति बहुत आक्रोश है और आने वाली 22 तारीख को सर्व समाज के लोग उन अपशब्दों का करारा जबाब अपने वोट के माध्यम से देंगे।
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि सर्वसमाज के लोगों के आशीर्वाद एवं सहयोग से ऋतु उपाध्याय के पालिकाध्यक्ष बनने के बाद किसी भी समाज में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों में निशुल्क पेयजल एवं चालित शौचालयों की उचित व्यवस्था कराने का काम मैं करूंगा। साथ ही साथ शहर में जहाँ कही भी सार्वजानिक शोंचालयों की आवश्यकता महसूस होगी उनका तुरंत निर्माण कराया जायेगा एवं नगर पालिका द्वारा जारी होने वाले प्रमाण पत्रों नक्शा पास करने एवं सर्वे के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोकेंगे।
जनसभा में लक्ष्मी नारायण दिवाकर, मुन्ना लाल दिवाकर, सुरेश ग्रोवर, लोकमन दिवाकर, मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, ओमकार सिंह वर्मा, अभिषेक उपाध्याय मल्ल, राजू, नीरज दिवाकर, प्रेम शंकर गौतम, विष्णु शास्त्री, अरुण शर्मा, सत्यप्रकाश दीक्षित, अशोक कुमार, रामकिशन, दाता राम, आर पी गौतम ,सुरेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, चाँद गौतम, सुनील शर्मा, सौनक चाँद पाठक, कपिल दिवाकर, राज बहादुर दिवाकर, नीरज दिवाकर, बिन्नामी दिवाकर, राजू दिवाकर, प्रभु दयाल दीक्षित, कुल्ली दिवाकर, सुधीर पचैरी, प्रदीप पचैरी, साकेत पराशर, आशीष वाष्र्णेय, धर्मेन्द्र अग्रवाल, बसपा शहराध्यक्ष आनन्द गुप्ता गुड वाले आदि लोग मौजूद थे।